Bareilly: पति ने अपनी पत्नी का किया अपहरण, फिर जलाने का प्रयास, जानें वजह

बीती रात बहेड़ी में दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक एक पति ने अपनी ही पत्नी को अपहरण कर जलाने की कोशिश की है। इसकी जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि बीती रात बहेड़ी के आमडण्डा गांव
 | 
Bareilly: पति ने अपनी पत्नी का किया अपहरण, फिर जलाने का प्रयास, जानें वजह

बीती रात बहेड़ी में दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक एक पति ने अपनी ही पत्नी को अपहरण कर जलाने की कोशिश की है। इसकी जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि बीती रात बहेड़ी के आमडण्डा गांव में सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने छानबीन शुरू कर दी। वहां ढाबे पर मौजूद लोगों से पता चला कि कुछ लोग एक महिला को कार में अपहरण कर नैनीताल की तरफ रवाना हुए हैं। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि एक सूनसान जगह पर कार में आग लगी हुई है। पुलिस ने तुरंत कार में बैठी महिला को बाहर निकाल लिया। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि अपहरणकर्ता ने मुझ पर पेट्रोल डालकर आग लगाई है।

महिला ने यह भी बताया कि इसमें उसके पति का भी हाथ है। कड़ी पूछताछ करने पर उसके पति शुभम लोहित ने बताया कि उसका पत्नी से लगातार झगड़ा होता रहता है और वह मुझसे 10 साल बड़ी है। इसलिए मैंने यह प्लानिंग करके इस घटना को अंजाम दिया है। फ़िलहाल पुलिस ने उसके पति शुभम लोहित को जेल भेज दिया है। पुलिस बाकी अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही है। इस पूरे मामले में एसएसपी रोहित सजवान ने बताया कि इस बारे में फोन पर जानकारी मिली थी और तुरंत पुलिस टीम को लगाकर इस घटना को रोका गया है।
                   http://www.narayan98.co.in/
Bareilly: पति ने अपनी पत्नी का किया अपहरण, फिर जलाने का प्रयास, जानें वजह                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8