Bareilly: नगर निगम के इस काम के बाद अब ढ़ूढते रह जाओगे कूड़ा

शहर में गंदगी पर रोकथाम लगाने के लिए पशुओं के मल-मूत्र से जैविक खाद (Organic manure) तैयार की जाएगी। गांवों में कभी खाद तो कभी उपलों के जरिये आर्थिक मदद साबित होने वाला पशुओं का मल-मूत्र शहर में गंदगी की वजह बन गया है। अब शहर में गंदगी फैलने से रोकने के लिए कान्हा उपवन
 | 
Bareilly: नगर निगम के इस काम के बाद अब ढ़ूढते रह जाओगे कूड़ा

शहर में गंदगी पर रोकथाम लगाने के लिए पशुओं के मल-मूत्र से जैविक खाद (Organic manure) तैयार की जाएगी। गांवों में कभी खाद तो कभी उपलों के जरिये आर्थिक मदद साबित होने वाला पशुओं का मल-मूत्र शहर में गंदगी की वजह बन गया है। अब शहर में गंदगी फैलने से रोकने के लिए कान्हा उपवन में निस्तारण प्लांट (Disposal plant) लगाया गया है। जहां पशुओं के मल-मूत्र से जैविक खाद बनाई जाएगी। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नदी व आवासीय क्षेत्रों के पास डेयरी व गोशालाएं न खोलने के निर्देश दिए हैं।
Bareilly: नगर निगम के इस काम के बाद अब ढ़ूढते रह जाओगे कूड़ा
बरेली नगर निगम ने सीबीगंज स्थित कान्हा उपवन (Kanha Upvan) में पशुओं का मल-मूत्र निस्तारण के लिए प्लांट लगाया है। इस प्लांट की क्षमता 50 मीट्रिक टन है। जिसका उद्घाटन हाल ही में महापौर डॉ. उमेश गौतम व नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने किया था। बरसात व कुछ इंतजाम के कारण प्लांट अभी शुरू नहीं हो सका है। अगस्त में इसका संचालन (Operation) शुरू हो सकता है। प्लांट का संचालन एक फर्म करेगी, जोकि फैक्ट्री को खाद बिक्री करेगी। वहां से खाद बाजार में सप्लाई हो सकेगी। वहीं डेयरियों से गोबर इकठ्ठा कराने का जिम्मा नगर निगम का होगा।