Bareilly: नगर निगम की खुली आंखें, यह एजेंसी अब करेगी शहर की सफाई

स्वच्छता सर्वेक्षण (Swachhata Sarvekshan) के बाद नगर निगम की आंखें खुल गई हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण में खराब प्रदर्शन के बाद शहर को स्वच्छ बनाने के लिए तेजी से काम चल रहा है। यहां तक कि अब वार्डों के सफाई कार्य में प्राइवेट एजेंसी (private agency) से भी मदद ली जाएगी। पहले चरण में दस वार्डों
 | 
Bareilly: नगर निगम की खुली आंखें, यह एजेंसी अब करेगी शहर की सफाई

स्वच्छता सर्वेक्षण (Swachhata Sarvekshan) के बाद नगर निगम की आंखें खुल गई हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण में खराब प्रदर्शन के बाद शहर को स्वच्छ बनाने के लिए तेजी से काम चल रहा है। यहां तक कि अब वार्डों के सफाई कार्य में प्राइवेट एजेंसी (private agency) से भी मदद ली जाएगी। पहले चरण में दस वार्डों की सफाई का ठेका प्राइवेट एजेंसी को दिया जाएगा। यह व्यवस्था अक्टूबर से शुरु हो जाएगी।
Bareilly: नगर निगम की खुली आंखें, यह एजेंसी अब करेगी शहर की सफाई
नगर निगम में अभी मुख्य मार्गों के सफाई का ठेका निजी ठेकेदारों को दे रखा है। अब यह अवस्था 10 वार्डों में भी लागू होने जा रही है। हालांकि बाकी बचे वार्डों (wards) की सफाई नगर निगम के सफाई कर्मचारी ही करेंगे। लेकिन नगर निगम (Nagar Nigam) के इस फैसले से सफाई कर्मचारी और कुछ पार्षद खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि इससे व्यवस्था और ज्यादा खराब हो सकती है।

प्राइवेट एजेंसी के हाथों में नेकपुर कटरा चांद खां, शांति विहार, सुभाष नगर, मौला नगर, मढ़ीनाथ, आइवीआरआइ, गांधी उद्यान, रामपुर गार्डेन और गांधी पुरम शामिल हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 10 वार्डों की सफाई व्यवस्था ठेके पर दी जा रही है। शहर की गंदगी साफ नहीं हो पा रही है। इस वजह से 10 वार्डों की सफाई ठेके पर दी जा रही है।
                          http://www.narayan98.co.in/
Bareilly: नगर निगम की खुली आंखें, यह एजेंसी अब करेगी शहर की सफाई                        https://youtu.be/yEWmOfXJRX8