BAREILLY: दरगाह आला हजरत ने मस्जिदों को सैनिटाइज करने से किया मना, जानें वजह

देश में 8 जून से धार्मिक स्थलों के खुलने के बाद अब उन्हें सैनिटाइज (sanitize) भी किया जा रहा है। लेकिन यूपी के मथुरा एक मंदिर में अल्कोहल बेस्ड सेनीटाइजर पर आपत्ति जताए जाने के बाद बरेली की दरगाह आला हजरत ने भी इसका विरोध किया है। दरगाह आला हजरत ने मस्जिदों को प्रमुखों को
 | 
BAREILLY: दरगाह आला हजरत ने मस्जिदों को सैनिटाइज करने से किया मना, जानें वजह

देश में 8 जून से धार्मिक स्थलों के खुलने के बाद अब उन्हें सैनिटाइज (sanitize) भी किया जा रहा है। लेकिन यूपी के मथुरा एक मंदिर में अल्कोहल बेस्ड सेनीटाइजर पर आपत्ति जताए जाने के बाद बरेली की दरगाह आला हजरत ने भी इसका विरोध किया है। दरगाह आला हजरत ने मस्जिदों को प्रमुखों को सैनिटाइजर (sanitizer) के इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।
BAREILLY: दरगाह आला हजरत ने मस्जिदों को सैनिटाइज करने से किया मना, जानें वजह
दरगाह आला हजरत में सुन्नी मरकज दारुल इफ्ता के मुफ्ती नश्तर फारूकी ने कहा कि इस्लाम में शराब पर पाबंदी है। मुसलमानों को अल्कोहल-बेस्ड सैनिटाइजर का उपयोग नहीं करना चाहिए। यदि परिसर में सफाई के लिए अल्कोहॉल-बेस्ड सैनिटाइजर (alcohol based sanitizer) का उपयोग किया जाता है, तो इससे मस्जिद नापाक हो जाएगी। हम अल्लाह के घर को नापाक नहीं बना सकते। नमाज किसी नापाक जगह पर अदा नहीं की जा सकती। यदि मस्जिद को जानबूझकर नापाक किया जाता है, तो यह गुनाह होगा।
                    http://www.narayan98.co.in/
BAREILLY: दरगाह आला हजरत ने मस्जिदों को सैनिटाइज करने से किया मना, जानें वजह                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8
उन्होंने कहा, ‘मैंने मस्जिदों और मस्जिदों की समितियों के इमामों से अपील की है कि वे अल्कोहल-बेस्ड सैनिटाइजर का उपयोग करने से परहेज करें।’ मुफ्ती ने अल्कोहल-आधारित सैनिटाइजर का एक विकल्प भी दिया है। उन्होंने कहा, ‘अल्कोहल-बेस्ड सैनिटाइजर का उपयोग करने के बजाय मुसलमानों को अपने हाथों और मस्जिद परिसर की सफाई साबुन (soap), डिटर्जेंट पाउडर (detergent powder) और शैम्पू (shampoo) से करनी चाहिए।’