BAREILLY: तेज हवाओं के साथ बारिश से दिन में छाया अंधेरा, किसानों का हुआ नुकसान

बरेली: रविवार को मौसम (weather) ने एक बार फिर से करवट ली, तेज हवा के साथ आसमान में कालीघटा छा गई। तेज हवाओं के साथ लगभग दिन में दो बजे झमाझम बरसात शुरू हुई हो गई। जो कई घंटों चलती रही। जिसके चलते तापमान (Temperature) गिरने से मौसम ठंडा हो गया। साथ ही इस बारिश
 | 
BAREILLY: तेज हवाओं के साथ बारिश से दिन में छाया अंधेरा, किसानों का हुआ नुकसान

बरेली: रविवार को मौसम (weather) ने एक बार फिर से करवट ली, तेज हवा के साथ आसमान में कालीघटा छा गई। तेज हवाओं के साथ लगभग दिन में दो बजे झमाझम बरसात शुरू हुई हो गई। जो कई घंटों चलती रही। जिसके चलते तापमान (Temperature) गिरने से मौसम ठंडा हो गया। साथ ही इस बारिश किसान के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल व भूसे का नुकसान होने की भी सम्भावना है।
BAREILLY: तेज हवाओं के साथ बारिश से दिन में छाया अंधेरा, किसानों का हुआ नुकसानशहर में तेज हवाओं व बादल के कारण दोपहर दो बजे रात जैसा अंधेरा छा गया। इस आंधी से आम की फसल को भी बड़ा नुकसान हुआ। आंधी के साथ बारिश होने से गेहूं की फसल (wheat crop) को नुकसान पहुंचा है। तेज हवा के साथ बरसात ने किसानों को झकझोर कर रख दिया है।

BAREILLY: तेज हवाओं के साथ बारिश से दिन में छाया अंधेरा, किसानों का हुआ नुकसान

गेहूं की कटाई अंतिम दौर में है और कई किसानों के गेहूं अभी खेतों में खड़े है। इसके अलावा गेहूं कटाई के बाद खेतों में भूसा बनाने का काम किया जा रहा है। बरसात (rain) से नरई भीग जाने से भूसा बनाने में काफी इंतजार करना पड़ेगा। इसके अलावा सरकारी क्रय केंद्रों पर भी गेहूं भीग जाने से क्रय केंद्र प्रभारी और किसानों (Farmers) को काफी नुकसान होने की सम्भावना है।

यहाँ भी पढ़े

Bareilly: इस बहाने होलसेल की दुकानों पर जा रहे लोग, देखकर प्रशासन भी रह गया हैरान