Bareilly: जेल में कैदी निभा रहे रामायण के पात्र, देखिए कैसी है कैदियों की रामलीला

बरेली की जेल में अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। किसी अपराध में सजा काट रहे कैदी रामायण के पात्रों का किरदार निभा रहे हैं। कहते हैं कि ज्ञान की गंगा से अंधेरे में भी उजाला हो सकता है। कुछ ऐसा ही नजारा जेल के इस रामलीला में नजर आ रहा है। अपराध में
 | 
Bareilly: जेल में कैदी निभा रहे रामायण के पात्र, देखिए कैसी है कैदियों की रामलीला

बरेली की जेल में अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। किसी अपराध में सजा काट रहे कैदी रामायण के पात्रों का किरदार निभा रहे हैं। कहते हैं कि ज्ञान की गंगा से अंधेरे में भी उजाला हो सकता है। कुछ ऐसा ही नजारा जेल के इस रामलीला में नजर आ रहा है। अपराध में लिप्त सज़ा काट रहे कारागार के बंदी आयोजित राम लीला में कोई राम तो कोई रावण का पात्र बनकर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दे रहा है।
Bareilly: जेल में कैदी निभा रहे रामायण के पात्र, देखिए कैसी है कैदियों की रामलीला
बता दें कि जेल में बने एक बड़े से हॉल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए रामलीला हो रही है।  जेल में इस तरह की रामलीला शायद पहले कभी नहीं हुई होगी। जिन हाथो में कभी हथियार हुआ करते थे, जो लोग कभी चोरी, डकैती, लूट, बलात्कार जैसे जघन्य अपराधो में लिप्त रहते थे आज वो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के पद चिन्हों पर चलना सिख रहे है। वहीं राम, सीता और रावण का किरदार निभा रहे कैदियों का कहना है की उन्होंने इससे पहले कभी रामलीला नहीं की। अब ये लोग भी प्रभु श्रीराम के पद चिन्हों पर चलने की बात कह रहे है।

जिला जेल के डिप्टी जेलर राकेश वर्मा का कहना है कि जेल में रामलीला कराने का एक ही मकसद है कि जेल के बंदी रामचरित मानस से कुछ सीखें और उसे अपने जीवन में उतारें। उन्होंने कहा कि कोविड के चलते जेल में मुलाकात बन्द है ऐसे में बंदियों की मनो भावना बनी रहे उसके चलते सामूहिक रूप से रामलीला का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
                   http://www.narayan98.co.in/
Bareilly: जेल में कैदी निभा रहे रामायण के पात्र, देखिए कैसी है कैदियों की रामलीला                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8