Bareilly: जिले में दिख रहा लॉकडाउन का असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

देशभर में कोरोना वायरस (Corona virus) तेजी से अपने पैर फैला रहा है। इसे देखते हुए यूपी सरकार ने हर सप्ताह शनिवार और रविवार को लॉकडाउन (lockdown) जारी करने की घोषणा की थी। इस दो दिवसीय लॉकडाउन का असर पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है। बरेली में भी इसका असर दिख रहा है। सड़कों
 | 
Bareilly: जिले में दिख रहा लॉकडाउन का असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

देशभर में कोरोना वायरस (Corona virus) तेजी से अपने पैर फैला रहा है। इसे देखते हुए यूपी सरकार ने हर सप्ताह शनिवार और रविवार को लॉकडाउन (lockdown) जारी करने की घोषणा की थी। इस दो दिवसीय लॉकडाउन का असर पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है। बरेली में भी इसका असर दिख रहा है। सड़कों पर पुलिस का पहरा होने की वजह से लोग घर से निकलने से डर रहे हैं।
Bareilly: जिले में दिख रहा लॉकडाउन का असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
यूपी सरकार के सख्त निर्देशों के अनुसार फिजूल में बाहर निकलने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा (case) दर्ज किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने लोगों से निर्देशों का पालन करने की अपील की है। केवल आवश्‍यक सेवाओं से जुडे लोगों को ही बाहर निकलने की छूट दी जा रही है। बेवजह बाहर निकलने वालों के लिए पुलिस हर चौराहे चेकिंग कर उनको लौटा रही है। लेकिन इस लॉकडाउन में सबसे अधिक मुश्किल बाहर से आने वाले यात्रियों (travellers) को उठानी पड़ रही है।
Bareilly: जिले में दिख रहा लॉकडाउन का असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
लॉकडाउन के चलते बरेली में जगह-जगह दमकल की गाड़ियों से सैनिटाइजेशन भी किया जा रहा है। प्रशासन के निर्देशों के बाद शनिवार और रविवार को पूर्णता बंद करने का आदेश दिया गया है। इस दौरान मुख्य बाजारों में भी दमकल की गाड़ियों से पुरे बाजार को सेनीटाइज किया जा रहा है।
                     http://www.narayan98.co.in/
Bareilly: जिले में दिख रहा लॉकडाउन का असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8