Bareilly: खेत में पराली जलाने पर तीन किसानों पर इन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

सुप्रीम कोर्ट (Superme Court) के मना करने के बाद भी पराली जलाने के मामले में पुलिस ने तीन किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने ये कार्रवाई बरेली के खेतों में जल रही पराली का वीडियो वायरल (video viral) होने पर की। बहेड़ी और शीशगढ़ थाना क्षेत्र में किसानों ने धान की
 | 
Bareilly: खेत में पराली जलाने पर तीन किसानों पर इन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

सुप्रीम कोर्ट (Superme Court) के मना करने के बाद भी पराली जलाने के मामले में पुलिस ने तीन किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने ये कार्रवाई बरेली के खेतों में जल रही पराली का वीडियो वायरल (video viral) होने पर की।

बहेड़ी और शीशगढ़ थाना क्षेत्र में किसानों ने धान की कटाई करके पराली को खेतों में जला दिया। पराली जलने से निकले धुएं से बढ़ते प्रदूषण को देख किसी ने इसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। खेत में जल रही पराली के वीडियो को देखकर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने वीडियो की जांच पड़ताल की और पराली जलाने वाले तीन किसान (farmers) आरोपी पाए गए।

पुलिस ने बताया कि बंजरिया क्षेत्र के गांव लालू नगला के मुख्तयार अली पुत्र अख्तर अली ने बीते दिनों अपने खेत में धान की फसल उठाने के बाद पराली को खेत में जलाया था। जिसका कुछ ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो की जांच कर चौकी इंचार्ज बंजरिया प्रदीप कुमार ने खेत मालिक के खिलाफ वातावरण में प्रदूषण फैलान के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके अलावा दो और किसानों के खिलाफ पराली जलाने और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
                     http://www.narayan98.co.in/
Bareilly: खेत में पराली जलाने पर तीन किसानों पर इन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8pa