BAREILLY: कोरोना के कारण विश्व कप रद्द, टूटा विश्वास का सपना

कोरोना वायरस (Corona Virus) का डर अब खेल जगत को भी सताने लगा है। जिसकी वजह से तुर्की (Turkey) में होने वाला तीरंदाजी विश्वकप (Archery World Cup) भी रद्द कर दिया गया है। बरेली के विश्वास शर्मा को भी इस विश्व कप में खेलने वाले थे लेकिन उनका गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीतने का सपना
 | 
BAREILLY: कोरोना के कारण विश्व कप रद्द, टूटा विश्वास का सपना

कोरोना वायरस (Corona Virus) का डर अब खेल जगत को भी सताने लगा है। जिसकी वजह से तुर्की (Turkey) में होने वाला तीरंदाजी विश्वकप (Archery World Cup) भी रद्द कर दिया गया है। बरेली के विश्वास शर्मा को भी इस विश्व कप में खेलने वाले थे लेकिन उनका गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीतने का सपना अब अधूरा रह गया है।
BAREILLY: कोरोना के कारण विश्व कप रद्द, टूटा विश्वास का सपनातीरंदाजी विश्वकप का सेकंड स्टेज विश्वकप (2nd Stage World Cup) पहले चीन के शंघाई में होने वाला था। लेकिन वर्ल्ड आर्चरी एसोसिएशन (World Archery Association) ने चीन में कोरोना से स्‍थिति खराब होने के कारण तुर्की में वर्ल्ड कप कराने का फैसला किया। तीरंदाजी विश्वकप 31 मार्च से तुर्की के अंतालिया शहर में होना था। पर अब इसको भी रद्द कर दिया गया है। इससे बरेली के विश्वास शर्मा को भी झटका लगा है।

विश्वास शर्मा निबड़िया गांव के रहने वाले हैं और सेना में सूबेदार (Subedar) हैं। वर्ष 2002 में सेना में चयन होने के बाद उन्होंने देश के लिए खेलना शुरू कर दिया था। 2006 एशियाड (ASIAD) में उन्होंने टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल (Bronze Medal) जीता था। विश्वास आखिरी बार 2018 एशियाड में भारतीय टीम का हिस्सा थे। इस बार लगभग दो वर्ष बाद उनका भारतीय टीम की ओर से तीरंदाजी विश्वकप में चयन हुआ था। विश्वास ने यह पल यादगार बनाने के लिये मेडल जीतने का सपना भी संजो रखा था। लेकिन विश्वकप रद्द होने से उनका सपना अभी अधूरा ही रह जाएगा।