Bareilly: कोटा से विद्यार्थियों के बाद अब हरियाणा से आएंगे 468 श्रमिक, प्रशासन ने शुरू की ये तैयारियां

लॉकडाउन (lockdown) के कारण देश में कई जगह श्रमिक फंसे हुए हैं। जिसके कारण उन्हें कई प्रकार की समस्याएं झेलनी पड़ रही है। हरियाणा (Haryana) में भी बरेली के 468 श्रमिक फंसे हुए हैं, जिन्हें अब वापस लाया जाएगा। जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग (health department) के अफसर भी सक्रिय हो
 | 
Bareilly: कोटा से विद्यार्थियों के बाद अब हरियाणा से आएंगे 468 श्रमिक, प्रशासन ने शुरू की ये तैयारियां

लॉकडाउन (lockdown) के कारण देश में कई जगह श्रमिक फंसे हुए हैं। जिसके कारण उन्हें कई प्रकार की समस्याएं झेलनी पड़ रही है। हरियाणा (Haryana) में भी बरेली के 468 श्रमिक फंसे हुए हैं, जिन्हें अब वापस लाया जाएगा। जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग (health department) के अफसर भी सक्रिय हो गए हैं।
Bareilly: कोटा से विद्यार्थियों के बाद अब हरियाणा से आएंगे 468 श्रमिक, प्रशासन ने शुरू की ये तैयारियां
हरियाणा में फंसे 468 श्रमिकों को लाने के लिए रोडवेज बसें भेजी जा रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह लोग कब आने शुरू होंगे। लेकिन इनके दो-तीन दिन में बरेली पहुंचने की बात कही जा रही है। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इनके आने के बाद का प्लान (plan) बनाना शुरू कर दिया है।

हरियाणा से आए श्रमिकों को हरूनगला, फरीदपुर में फ्यूचर कॉलेज (Future College) सहित चार जगहों पर बने शेल्टर होम (shelter home) में  ठहराने की तैयारी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य टीमें पहले इन सभी की कोरोना की जांच करेंगी। इसके बाद इन्हें 14 दिन तक क्वारंटीन (Quarantine) में रखा जाएगा। इससे पहले पिछले हफ्ते कोटा से 247 विद्यार्थी बरेली आए थे।

यहाँ भी पढ़े

Good News: मोदी सरकार का आया बड़ा फैसला, इन शर्तों के साथ आज से खुलेंगी सभी दुकानें