Bareilly: किसान आंदोलन के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं सौंपा ज्ञापन, की यह मांग

प्रदेश में पिछले कई दिनों से किसानों का आंदोलन (farmers movement) जारी है। कई विपक्षी पार्टियां किसानों के साथ खड़ी हैं। इसी बीच बरेली में भी किसान आंदोलन चल रहा है। जिसमें समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के जिला अध्यक्ष अगम सिंह मौर्य का कहना है कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की नीतियों से
 | 
Bareilly: किसान आंदोलन के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं सौंपा ज्ञापन, की यह मांग

प्रदेश में पिछले कई दिनों से किसानों का आंदोलन (farmers movement) जारी है। कई विपक्षी पार्टियां किसानों के साथ खड़ी हैं। इसी बीच बरेली में भी किसान आंदोलन चल रहा है। जिसमें समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के जिला अध्यक्ष अगम सिंह मौर्य का कहना है कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की नीतियों से किसान और श्रमिकों के हितों को गहरा आघात लग रहा है। इन नीतियों से कारपोरेट घरानों को ही फायदा होगा जबकि किसानों और श्रमिकों की बदहाली और बढ़ेगी।
Bareilly: किसान आंदोलन के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं सौंपा ज्ञापन, की यह मांग
उन्होंने कहा कि अन्नदाता को ही हर तरह से उत्पीड़न का शिकार बनाया जा रहा है। यदि समय रहते कृषि और अमिक कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो प्रदेश में खेती बर्बाद हो जाएगी और श्रमिक बंधु मजदूर बनकर रह जाएंगे। भाजपा सरकार का रवैया पूर्णतया अन्यायपूर्ण है, वह खेतों से किसानों का मालिकाना हक छीनना चाहती है।

इस दौरान अगम ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में हजारों किसान अपनी जान गंवा बैठे हैं। गन्ना किसानों का अभी तक 13 हजार करोड़ रूपया बकाया है। किसान को फसल की लागत से ड्योढ़ी कीमत देने, आय दुगनी करने और सभी कर्जे माफ करने के वादे हवा में रह गए। इस मौके पर सपा के जिला अध्यक्ष अगम सिंह मौर्य सहित तमाम समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
                    http://www.narayan98.co.in/
Bareilly: किसान आंदोलन के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं सौंपा ज्ञापन, की यह मांग                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8