Bareilly: एक लड़के से किया था प्रेम विवाह, लॉकडाउन में वापस आए तो पिता और चाचा ने किया यह घिनौना काम

आज की सदी मे भी पुरानी सोच रखने वाले लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ लोग अपनी घटिया सोच के कारण वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ आज बरेली में हुआ। जिले में प्रेम विवाह के कारण लड़की के पिता और चाचा ने निर्मम होकर उसका गला काटकर
 | 
Bareilly: एक लड़के से किया था प्रेम विवाह, लॉकडाउन में वापस आए तो पिता और चाचा ने किया यह घिनौना काम

आज की सदी मे भी पुरानी सोच रखने वाले लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ लोग अपनी घटिया सोच के कारण वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ आज बरेली में हुआ। जिले में प्रेम विवाह के कारण लड़की के पिता और चाचा ने निर्मम होकर उसका गला काटकर नदी में फेंक दिया।
Bareilly: एक लड़के से किया था प्रेम विवाह, लॉकडाउन में वापस आए तो पिता और चाचा ने किया यह घिनौना कामइस सनसनीखेज वारदात का खुलासा खुद बेटी की हत्या करने वाली पिता और चाचा ने किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने नीलम को रामपुर के शहवाजपुर पर ले जाकर हसिए से उसकी गर्दन काट दी और लाश को रामगंगा नदी में फेंक दिया। मृतिका के पति शत्रुघ्न प्रजापति ने बताया कि उसने दूसरी बिरादरी की लड़की से प्रेम विवाह किया था। लेकिन लड़की के परिवार वाले शादी से खुश नहीं थे। जिसके बाद हम दोनों दूसरे शहर में जाकर रहने लगे। पर लॉकडाउन के कारण उन्हें वापस घर आना पड़ा।

इसके बाद नीलम के पिता और उसके चाचा उसको जबरन मारते हुए ले गए और फिर उसकी हत्या कर दी। एसपी ग्रामीण डॉ. संसार सिंह का कहना है कि नीलम के पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को खोजा जा रहा है।