Bareilly: उर्स-ए-रजवी पर कांग्रेस की अध्यक्षा की ओर से दरगाह आला हजरत पर चढ़ाई चादर

उर्स ए रजवी पर कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी की ओर से दरगाह आला हजरत पर अकीदत की चादर चढ़ाई गई है। इस अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्र कोऑर्डिनेटर प्रभारी शमीम अहमद व दिल्ली कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी हंजला उसमनी, हफीज उर रहमान, साचिव चौधरी असलम मियां बरेली पहुंच कर सीधे दरगाह
 | 
Bareilly: उर्स-ए-रजवी पर कांग्रेस की अध्यक्षा की ओर से दरगाह आला हजरत पर चढ़ाई चादर

उर्स ए रजवी पर कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी की ओर से दरगाह आला हजरत पर अकीदत की चादर चढ़ाई गई है। इस अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्र कोऑर्डिनेटर प्रभारी शमीम अहमद व दिल्ली कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी हंजला उसमनी, हफीज उर रहमान, साचिव चौधरी असलम मियां बरेली पहुंच कर सीधे दरगाह आला हज़रत पहुंचे।

दरगाह पर सभी ने सज्जादा नशीन हजरत सुब्हानी मियां एवं उनके दामाद हज़रत आसिफ रजा खान से मुलाकात की। उसके बाद कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सोनिया गांधी का सन्देश पत्र पढ़कर सुनाया। पत्र में देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा कोरोना महामारी से देश को निजात दिलाने की दुआ करने की गुजारिश की। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों को दरगाह की ओर से मोहसिन रजा, नासिर कुर्रेशी, अजमल खान ने चादर पोशी की रस्म अदा कराई।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष अजय शुक्ला, रामदेव पांडेय, नवाब मुजाहिद हसन खान, सलीम अख्तर, अवनीश बख़्शी टोनू, फैसल उद्दीन खान, जुनैद हुसैन, नीतू मेहरोत्रा, डॉ मेहंदी हसन, अब्दुल अल्वी, आदि उपस्थित रहे।
                          http://www.narayan98.co.in/
Bareilly: उर्स-ए-रजवी पर कांग्रेस की अध्यक्षा की ओर से दरगाह आला हजरत पर चढ़ाई चादर                        https://youtu.be/yEWmOfXJRX8