BAREILLY: इन गलियों में गए तो फिर धड़ाम से गिर जाएंगे 

Bareilly: जिले में कच्ची गलियों का हाल बेहाल होता जा रहा है। जिसकी वजह से लोगों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके लिये नगर निगम (Nagar Nigam) ने बरेली में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट (Smart City Project) के तहत सभी वार्डों (Wards) की कच्ची गलियों को पक्का कराने के लिए बजट की स्वीकृति
 | 
BAREILLY: इन गलियों में गए तो फिर धड़ाम से गिर जाएंगे 

Bareilly: जिले में कच्ची गलियों का हाल बेहाल होता जा रहा है। जिसकी वजह से लोगों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।  इसके लिये नगर निगम (Nagar Nigam) ने बरेली में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट (Smart City Project) के तहत सभी वार्डों (Wards) की कच्ची गलियों को पक्का कराने के लिए बजट की स्वीकृति दे दी थी। इसके बावजूद भी अभी सभी गलियों में काम शुरू नहीं हुआ है।
BAREILLY: इन गलियों में गए तो फिर धड़ाम से गिर जाएंगे टेंडर (Tender) की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है फिर भी नगर निगम अभी तक निर्माण शुरू नहीं करवा सका है। ऐसे में लगातार हो रही बारिश से कच्ची गलियों से लोगों का निकलना और मुश्किल होता जा रहा है। संजय नगर, मणिनाथ, हजियापुर, किला, छावनी, जखीरा, गणेश नगर, सुभाष नगर आदि क्षेत्रों में रहने वाले लोग पानी भरे गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों ने कई बार नगर निगम में शिकायत भी की है। उसके बाद भी निर्माण शुरू नहीं हो सका है।

बरेली के नोडल अधिकारी (Nodal Officer) प्रमुख सचिव नवनीत सहगल के निर्देश पर शहर के सभी वार्ड  की कच्ची गलियों को पक्का कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए 176 करोड़ के बजट (Budget) की मंजूरी भी दी जा चुकी है और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। लेकिन इसके बावजूद भी कई गलियों का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है। महापौर डॉ उमेश गौतम ने इस मामले में नगर से जवाब मांगा है।