BAREILLY: अब कर्नाटक सुधारेगा शहर की हालत

बरेली: स्मार्ट सिटी योजना (Smart City Yojana) की गति सुधारने के लिए और शहर को ठीक करने के लिए कर्नाटक मॉडल (Karnataka Model) पर काम होगा। केंद्र सरकार (Central Government) ने कर्नाटक के शहर दावणगेरे को बरेली (Bareilly) की (सिस्टर कंसर्न) सहयोगी संस्था बनाया है। शहर में काम के स्तर को सुधारने के लिए हंड्रेड
 | 
BAREILLY: अब कर्नाटक सुधारेगा शहर की हालत

बरेली: स्मार्ट सिटी योजना (Smart City Yojana) की गति सुधारने के लिए और शहर को ठीक करने के लिए कर्नाटक मॉडल (Karnataka Model) पर काम होगा। केंद्र सरकार (Central Government) ने कर्नाटक के शहर दावणगेरे को बरेली (Bareilly) की (सिस्टर कंसर्न) सहयोगी संस्था बनाया है। शहर में काम के स्तर को सुधारने के लिए हंड्रेड डेज चैलेंज दिया गया है यानी 100 दिनों में कार्य की प्रगति को दिखाना होगा। इसके बाद दोनों शहरों के बीच सहमति पत्र (Agreement Letter) साइन किया जाएगा। साथ ही दोनों शहरों के अधिकारी अपने अनुभवों से शहर की स्थिति को सुधरेंगे।
BAREILLY: अब कर्नाटक सुधारेगा शहर की हालत
आवास और शहरी मामलों में मंत्रालय (Ministry) ने 20 खराब प्रदर्शन करने वाले शहरों को 20 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शहरों को सिस्टर सिटीज (Sister Cities) के रूप में जोड़ने का फैसला लिया है। अपने शहर की स्थिति सुधारने के लिए शहर को कर्नाटक के शहर दावणगेरे से जोड़ा गया है। यह बरेली में स्मार्ट सिटी की प्रगति में मार्गदर्शन करेगा। दावणगिरी स्मार्ट अपने स्मार्ट सिटी के अनुभवों को साझा करेगा और तकनीकों (Techniques) के बारे में यहां के अधिकारियों को बताएगा।

स्मार्ट सिटी की रैंकिंग (Ranking) में अपना शहर लगातार पीछे जा रहा है। इस स्थिति को सुधारने के लिए टॉप में रहे शहरों की मदद ली जा रही है। वहां के अधिकारी स्मार्ट सिटी बनाने का तरीका अधिकारियों के साथ साझा करेंगे। इससे काम में तेजी आएगी।

Homeopathic medicine for uric Acid