BAREILLY: मुंबई जंक्शन से बरेली आने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन अचानक हुई गायब, रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंप

बरेली: मुंबई जंक्शन (Mumbai Junction) से बरेली होते हुए मुजफ्फरनगर जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन (Shramik Special Train) अचानक गायब हो गई। जिसके बाद रेलवे अधिकारियों (Railway officials) के बीच हड़कंप मच गया। बरेली जंक्शन (Bareilly Junction) के स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने मामले की जानकारी मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों को दे दी है। जिसके
 | 
BAREILLY: मुंबई जंक्शन से बरेली आने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन अचानक हुई गायब, रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंप

बरेली: मुंबई जंक्शन (Mumbai Junction) से बरेली होते हुए मुजफ्फरनगर जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन (Shramik Special Train) अचानक गायब हो गई। जिसके बाद रेलवे अधिकारियों (Railway officials) के बीच हड़कंप मच गया। बरेली जंक्शन (Bareilly Junction) के स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने मामले की जानकारी मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों को दे दी है। जिसके बाद से रेलवे अधिकारी ट्रेन की लोकेशन (Location) तलाशने में जुटे हुए हैं। गाड़ी के रूट बदल कर मुजफ्फरनगर पहुंचने की पुष्टि हो है।

BAREILLY: मुंबई जंक्शन से बरेली आने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन अचानक हुई गायब, रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंपरेलवे अधिकारियों के अनुसार स्पेशल ट्रेन को बरेली जंक्शन शुक्रवार की शाम 6:20 पर आना था, लेकिन ट्रेन नहीं आई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन की आखिरी लोकेशन रात 10:10 पर मिली थी, जिसके पास से ट्रेन गायब है। ट्रेन के अंतिम लोकेशन झांसी से आगरा के बीच मिली है। ट्रेन को लेकर रेलवे अधिकारी बेहद परेशान हैं। वहीं मुरादाबाद रेलवे अधिकारियों का कहना है कि विशेष परिस्थितियों के चलते हैं गाड़ी का रूट (Route) बदला गया था। इसलिए ट्रेन मुजफ्फरनगर पहुंच गई है यह वापस बरेली नहीं जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
News Hub