Bareilly: पुलिस से बचने के लिए महिलाओं से करवा रहे थे यह काम

बरेली: पुलिस से बचने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल कर ड्रग तस्करी (Drug smuggling) का काम कर रहे हैं। महिलाऐं अपने कपड़ों में ड्रग छुपाकर सप्लाई (Supply) कर रही थी। पुलिस ने कल ऐसी ही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाओं के पास दो लाख रुपए की अफीम बरामद हुई है। पुलिस महिलाओं से
 | 
Bareilly: पुलिस से बचने के लिए महिलाओं से करवा रहे थे यह काम

बरेली: पुलिस से बचने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल कर ड्रग तस्करी (Drug smuggling) का काम कर रहे हैं। महिलाऐं अपने कपड़ों में ड्रग छुपाकर सप्लाई (Supply) कर रही थी। पुलिस ने कल ऐसी ही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाओं के पास दो लाख रुपए की अफीम बरामद हुई है। पुलिस महिलाओं से  पूछताछ कर ड्रग तस्करों की तलाश कर रही है।
Bareilly: पुलिस से बचने के लिए महिलाओं से करवा रहे थे यह कामएसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि सिरौली पुलिस (Sirouli Police) को सूचना मिली थी कि दो महिलाएं अपने कपड़ों में ड्रग छिपाकर बरेली से मुरादाबाद सप्लाई करने जा रही हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नई बस्ती फरजन्दपुर सिरौली निवासी गुलशन और खरग मूढ़ा पांडे मुरादाबाद निवासी शकीला को गिरफ्तार कर लिया है। महिलाओं के पास दो किलो अफीम मिली है, जिसकी कीमत 2 लाख रुपए है।

पूछताछ में सामने आया कि सिरौली का रहने वाला एक शख्स महिलाओं को ड्रग सप्लाई के लिए देता था। ड्रग सप्लाई के लिए उन्हें 20 से 22 हजार रुपए दिए जाते हैं। महिलाओं को ड्रग सप्लाई के लिये इसलिये चुना जाता था क्‍योंकि पुलिस महिलाओं (Women) पर कम शक करती है। यह ड्रग झारखंड और बिहार से लायी जा रही थी। यहां से मुरादाबाद (Moradabad) के जरिए दिल्ली और हरियाणा (Delhi & Harayana) भेजी जाती है।

WhatsApp Group Join Now