Bareilly: दिव्यांग दिवस पर दिए जाएंगे राष्ट्रीय पुरस्कार, यहां करें आवेदन

3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस मनाया जाता है। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर है इस बार विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार (National Award) वितरित किए जाएंगे। बरेली के जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण (empowerment) अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जानकारी दी कि 3 दिसम्बर 2020 को ‘‘विश्व दिव्यांग दिवस‘‘ के अवसर पर विभिन्न श्रेणी के ‘‘राष्ट्रीय पुरस्कार‘‘
 | 
Bareilly: दिव्यांग दिवस पर दिए जाएंगे राष्ट्रीय पुरस्कार, यहां करें आवेदन

3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस मनाया जाता है। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर है इस बार विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार (National Award) वितरित किए जाएंगे। बरेली के जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण (empowerment) अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जानकारी दी कि 3 दिसम्बर 2020 को ‘‘विश्व दिव्यांग दिवस‘‘ के अवसर पर विभिन्न श्रेणी के ‘‘राष्ट्रीय पुरस्कार‘‘ भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली द्वारा दिए जाएंगे।
Bareilly: दिव्यांग दिवस पर दिए जाएंगे राष्ट्रीय पुरस्कार, यहां करें आवेदन
राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारियों/स्वनियोजित, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेन्सी, दिव्यांग व्यक्तियों के निर्मित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा संस्था, प्रेरणास्त्रोत, दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन सुधारने के लिए निमित्त सर्वश्रेष्ठ अनुप्रयुक्त अनुसंधान या नवप्रवर्तन या उत्पाद विकास, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बाधामुक्त वातावरण के सृजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए, पुनर्वास सेवायें प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिले के लिए, राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त और विकास निगम की सर्वश्रेष्ठ राज्य चैनेलाइजिंग एजेंसी, सृजनशील व्यस्क दिव्यांग व्यक्तियों, उत्कृष्ठ सृजनशील दिव्यांग बच्चे, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस, सर्वश्रेष्ठ सुगम वेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी आदि को पुरस्कृत किया जाएगा।

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी तथा आवेदन पत्रों (registration forms) के प्रारूप भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली की वेबसाइट (website) www.disabilityaffairs.gov.in से प्राप्त किए जा सकते हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी की संस्तुति से आवेदन विलम्बतम् 15 जुलाई 2020 तक निदेशालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ.प्र. लखनऊ को उपलब्ध कराया जायेगा।
                          http://www.narayan98.co.in/
Bareilly: दिव्यांग दिवस पर दिए जाएंगे राष्ट्रीय पुरस्कार, यहां करें आवेदन                        https://youtu.be/yEWmOfXJRX8

WhatsApp Group Join Now
News Hub