उत्तराखंड- ड्रीम एलेवन समेत इन वेबसाइटों पर लगा प्रतिबंध, जानिये क्या रही वजह

सट्टे की खाड़ी-बाड़ी करने वाले लोगों के लिये एक चेतावनी की खबर सामने आई है। आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच शुरू होते ही इंटरनेट पर ऑनलाइन सट्टा शुरू हो जाता है। जिसको देखते हुए सरकार ने सट्टा चला रहीं छह गेम्स साइटों को प्रतिबंधित कर दिया है, प्रतिबंधित कर दी गई इन गेमों के लिंक की
 | 
उत्तराखंड- ड्रीम एलेवन समेत इन वेबसाइटों पर लगा प्रतिबंध, जानिये क्या रही वजह

सट्टे की खाड़ी-बाड़ी करने वाले लोगों के लिये एक चेतावनी की खबर सामने आई है। आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच शुरू होते ही इंटरनेट पर ऑनलाइन सट्टा शुरू हो जाता है। जिसको देखते हुए सरकार ने सट्टा चला रहीं छह गेम्स साइटों को प्रतिबंधित कर दिया है, प्रतिबंधित कर दी गई इन गेमों के लिंक की एप्लीकेशन भी गूगल प्ले स्टोर से हटा दी गई है। जानकारी के अनुसारं वर्तमान समय में ड्रीम इलेवन समेत कई साइटों पर दस से लेकर बीस हजार तक तक का सट्टा लगाया जा रहा था।

जिस पर जानकारी देते हुए हल्द्वानी निवासी साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट विकास सिंह बिष्ट ने बताया कि सरकार ने सट्टा चला रही 6 गेम्स साइटों को गूगल प्ले स्टोर से प्रतिबंधित कर दिया है। अब इनका नाम प्ले स्टोर पर सर्च करने से यह उपलब्ध नही होंगी। क्योकि यह सभी गेम्स साइटें स्ट्टा करते हुए पकड़ी गई है। जिस कारण अब प्ले स्टोर से इनके लिंक की एप्लीकेशन हटा दी गई है।

इन साइटों में पेटीएम फर्स्ट गेम्स, वेट-वे, कमोन, कैसियो, वन एक्स बीट व प्लेयर जेड पोट साइटें शामिल है, सट्टे को रोकने के लिए अब गूगल प्ले ने इन सभी साइटों को बंद कर दिया है। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट विकास सिंह बिष्ट ने बताया आईपीएल का सबसे बड़ा स्पांसर ड्रम एलेवन था। इसका सीधा लिंक पेटीएम से था।इसलिये अब इसे भी बंद कर दिया है, पेटीएम के हटते ही ड्रीम इलेवन भी हट गया है। अब कुछ ही समय बाद  ये साइट बंद हो सकती है। और जो ड्रीम इलेवन इस समय चल रहा है वह पुराने लिंक के आधार पर चल रहा है।