Ballia: धीरेंद्र की भाभी ने दी चेतावनी, ये मांग नहीं सुनी तो घर की 7 औरतें करेंगी आत्मदाह

बलिया (Ballia) गोलीकांड के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह (Dhirendra Singh) के परिवार वालों ने प्रशासन को आत्मदाह की चेतावनी दी है। यह चेतावनी आरोपी धीरेंद्र की भाभी आशा प्रताप सिंह ने दी है। आरोपी की भाभी ने कहा कि अगर आज शाम 5 बजे तक
 | 
Ballia: धीरेंद्र की भाभी ने दी चेतावनी, ये मांग नहीं सुनी तो घर की 7 औरतें करेंगी आत्मदाह

बलिया (Ballia) गोलीकांड के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह (Dhirendra Singh) के परिवार वालों ने प्रशासन को आत्मदाह की चेतावनी दी है। यह चेतावनी आरोपी धीरेंद्र की भाभी आशा प्रताप सिंह ने दी है।

आरोपी की भाभी ने कहा कि अगर आज शाम 5 बजे तक हमारी FIR दर्ज नहीं हुई तो घर की 7 औरतें घर में ही आत्मदाह कर लेंगी। इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। इसकी जानकारी मिलते हैं एसडीएम सिकंदरपुर संगम लाल, सीओ बांसडीह दीपचंद व एसएचओ बैरिया संजय त्रिपाठी धीरेंद्र के घर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन समझाने के बाद भी महिलाएं कुछ सुनने को तैयार नहीं हुईं तो अधिकारियों ने उन्हें हर हाल में शुक्रवार को FIR की कॉपी देने का आश्वासन दिया है। धीरेंद्र की परिवार की इस चेतावनी के बाद पुलिस और जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।
                     http://www.narayan98.co.in/
Ballia: धीरेंद्र की भाभी ने दी चेतावनी, ये मांग नहीं सुनी तो घर की 7 औरतें करेंगी आत्मदाह                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8pa

WhatsApp Group Join Now
News Hub