बाजपुर-शादी समारोह से लौट रहा था युवक, पहले जमकर पीटा फिर मार दी गोली

देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। वारदात में युवक घायल हो गया। रात में हुई फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक शादी से लौट रहा था। हेयर कटिंग की दुकान के बाहर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। सूचना पुलिस को दी गई।
 | 
बाजपुर-शादी समारोह से लौट रहा था युवक, पहले जमकर पीटा फिर मार दी गोली

देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। वारदात में युवक घायल हो गया। रात में हुई फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक शादी से लौट रहा था। हेयर कटिंग की दुकान के बाहर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। सूचना पुलिस को दी गई। आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर रेफर कर दिया गया।

बाजपुर-शादी समारोह से लौट रहा था युवक, पहले जमकर पीटा फिर मार दी गोली
मामला बाजपुर के हरिपुरा का है। कामेश जोशी शादी से लौट रहा था। हेयर कटिंग की दुकान के बाहर कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि कामेश की टांग में गोली लगी है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। फिलहाल कामेश जोशी होश में नहीं आया है। पूरी घटना सीसीटीवी मेंं कैद हुई है। सीसीटीवी में 4 से 5 लोग वहां दिख रहे है। वह कामेश को पीट रहे है। जब उसने भागने की कोशिश की तो गोलिया चला रहे है। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं आयी है।