बाजपुर नगर निकाय चुनाव में हंगामा, दर्जामंत्री और पुलिसकर्मी के बीच हुई झड़प

बाजपुर-आज बाजपुर नगर निकाय चुनाव में मतदान चल रहा है। लोग सुबह से ही वोट डालने के लिए बड़ेे उत्सुक दिखे। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही इस सीट पर कब्जा जमाना चाहते है। ऐसे में यहां भी कांटे का मुकाबला है। यहां 13 बूथों पर मतदान चल रहा है। मतदान को लेकर महिलाओं में काफी
 | 
बाजपुर नगर निकाय चुनाव में हंगामा, दर्जामंत्री और पुलिसकर्मी के बीच हुई झड़प

बाजपुर-आज बाजपुर नगर निकाय चुनाव में मतदान चल रहा है। लोग सुबह से ही वोट डालने के लिए बड़ेे उत्सुक दिखे। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही इस सीट पर कब्जा जमाना चाहते है। ऐसे में यहां भी कांटे का मुकाबला है। यहां 13 बूथों पर मतदान चल रहा है।

मतदान को लेकर महिलाओं में काफी जोश देखने को मिला है। वही कई बूथों पर और जगह-जगह खड़ेे प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों को प्रशासन द्वारा हटाया गया। इस बीच पुलिस की दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार से झड़प हो गई। जैसे-तैसे मामला शांत हुआ।

बाजपुर नगर निकाय चुनाव में हंगामा, दर्जामंत्री और पुलिसकर्मी के बीच हुई झड़प

अधिकारियों ने मामला कराया शांत

बताया जा रहा है कि बाजपुर में मतदान केंद्र पर सुबह हंगामा हो गया। यह मामला तब हुआ जब शुगर मिल बूथ पर सुबह दर्जामंत्री राजेश कुमार वोट डालने पहुंचे। लाइन लंबी होने पर वे वापस लौट रहे थे। इसी बीच वे परिसर में खड़े हो गए। एक सिपाही ने उन्हें वहां से धक्का देकर हटाने की कोशिश की। जिसके बाद वहां हंगामा हो गया। मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। मामला बढऩे पर दोनों पक्षों में झड़प हो गई। इसके बाद अधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया।

32.40 प्रतिशत हुआ मतदान

इस मामले मेंं एएसपी जगदीश चंद ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पूर्ण इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मी से झड़प के मामले में मामूली विवाद हुआ था निपटा दिया गया है। हर जगह पुलिस सक्रिय है कहीं से भी कोई अप्रिय समाचार नहीं मिला है। वही भारी गर्मी के चलते लोग लाइनों में लगकर रूमाल आदि से हवा करने की कोशिश कर रहे है। बाजपुर में 12 बजे तक 32.40 प्रतिशत मतदान हो चुका है।