बागेश्वर-मजदूरों के ऊपर गिरा ट्रासफॉर्मर, तीन लोग आये चपेट में दो की हालत गंभीर

यहां तीन मजूदरों के ऊपर ट्रांसफॉर्मर गिर गया। ट्रांसफॉर्मर गिरने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनमें से दो की हालत गंभीर है। हादसा ट्रांसफॉर्मर बदलने के दौरान हुआ। फिलहाल विभाग जांच में जुट गया है। मामला काफलीगैर तहसील के पाना क्षेत्र तोक पोखरी की है। यहां ऊर्जा निगम के ठेकेदार ने
 | 
बागेश्वर-मजदूरों के ऊपर गिरा ट्रासफॉर्मर, तीन लोग आये चपेट में दो की हालत गंभीर

यहां तीन मजूदरों के ऊपर ट्रांसफॉर्मर गिर गया। ट्रांसफॉर्मर गिरने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनमें से दो की हालत गंभीर है। हादसा ट्रांसफॉर्मर बदलने के दौरान हुआ। फिलहाल विभाग जांच में जुट गया है। मामला काफलीगैर तहसील के पाना क्षेत्र तोक पोखरी की है। यहां ऊर्जा निगम के ठेकेदार ने ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए मजदूर लगाये गये थे। बारिश के चलते जमीन गिली हुई जिससे ट्रांसफॉर्मर फिसल गया।

बागेश्वर-मजदूरों के ऊपर गिरा ट्रासफॉर्मर, तीन लोग आये चपेट में दो की हालत गंभीर

हादसे में असों गांव निवासी आनंद सिंह पुत्र विशन सिंह, नेपाली मजदूर मान बहादुर पुत्र चैते बहादुर हाल निवासी गोमती पुल बागेश्वर, मोहन सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी पाना गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया गया। इस दौरान आनंद सिंह के सिर में चोट थी और उसे टांगे लगे है। उसका कंधा भी खिसक गया था। जिला अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ के प्रशिक्षण में जाने पर उसका इलाज नहीं हो सका। जिसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वही दो मजदूरों का इलाज जिला अस्पताल अल्मोड़ा में चल रहा है। उनकी हालत में सुधार है। विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी गई है।