पहाड़ों में अपराध की जड़ें बढ़ती जा रही है। वही नशे का कारोबार भी धीरे-धीरे फैलता जा रहा है। पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों को पकडक़र सलाखों के पीछे भेज रही है। हाल ही में अल्मोड़ा और बागेश्वर में नशे के सौदागरों को पकड़ा गया। अब एक पोते ने अपनी दादी की हत्या कर पूरे जिले में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि यह हत्या उसने सिर्फ चंद पैसों के लिए की। वही पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले हत्यारा फरार हो गया।
संदूक में रखती थी रुपये
मंगलवार को बागेश्वर जिले के सूपी गांव में निवासी सरुली देवी उम्र 70 पत्नी स्व. लछम सिंह की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी रिश्ते में वृद्धा का पोता लगता है। वृद्धा के पति आर्मी में थे, पति की मौत के बाद वृद्धा को 12 हजार रुपये पेंशन मिलती थी। रात दुर्गा सिंह पुत्र नैन सिंह उनके कमरे में घुसा और संदूक उठा रहा था, उसे वृद्धा ने देख लिया और कौन है कहते हुए टोका।
बस इतना कहते ही उसने बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। वृद्धा को बेटे को घटना की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची इससे पहले आरोपी फरार हो गया।बताया जा रहा है कि वृद्धा पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।