बागेश्वर-बैठक के बाद डीएम साहब निकले कोरोना पॉजिटिव, अब अधिकारियों को ढूढ़ रहा स्वास्थ्य विभाग

बागेश्वर-प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में आम आदमी से लेकर बड़े अधिकारी भी अछूते नहीं है। जिलाधिकारी बागेश्वर विनीत कुमार और सीडीओ डीडी पंत भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। दोनों अधिकारियों की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उन्हें आइसोलेशन कर दिया है। जिले के प्रभारी
 | 
बागेश्वर-बैठक के बाद डीएम साहब निकले कोरोना पॉजिटिव, अब अधिकारियों को ढूढ़ रहा स्वास्थ्य विभाग

बागेश्वर-प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में आम आदमी से लेकर बड़े अधिकारी भी अछूते नहीं है। जिलाधिकारी बागेश्वर विनीत कुमार और सीडीओ डीडी पंत भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। दोनों अधिकारियों की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उन्हें आइसोलेशन कर दिया है। जिले के प्रभारी सीएमओ डा. वीके सक्सेना ने दोनों अधिकारियों के कोरोना पाजिटिव आने की पुष्टि की है।

हल्द्वानी- बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती का सुनहरा मौका, विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, मिलेगा इतना वेतन

जिलाधिकारी विनीत कुमार और सीडीओ डीडी पंत टू नामॅट टेस्ट में कोरोना पाजिटिव पाए गए है। कल ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में एक बैठक आहूत की गई थी। जिसके बाद प्रशासन में हडक़ंप मच गया। अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दोनों ही अधिकारियों के संपर्क में आए लोगों की सूची खंगाल रहे हैं। जिलाधिकारी कार्यालय भी सभी कर्मचारियों की जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे है।