बागेश्वर-अचानक भरे जंगल में खाई में गिरी बरात की कार, पल भर में खुशियां बदली मातम में और छलक उठी हर आंख

बागेश्वर-न्यूज टुडे नेटवर्क-पहाड़ों में हादसों को रोकना बड़ा मुश्किल होता जा रहा है। एक के बाद एक हादसे लगातार हो रहे है। इस सप्ताह गढ़वाल मंडल में सबसे ज्यादा सडक़ हादसे सामने आये। आज एक और सडक़ हादसा बागेश्वर जिले के कांडा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक कार कांडा के पास
 | 
बागेश्वर-अचानक भरे जंगल में खाई में गिरी बरात की कार, पल भर में खुशियां बदली मातम में और छलक उठी हर आंख

बागेश्वर-न्यूज टुडे नेटवर्क-पहाड़ों में हादसों को रोकना बड़ा मुश्किल होता जा रहा है। एक के बाद एक हादसे लगातार हो रहे है। इस सप्ताह गढ़वाल मंडल में सबसे ज्यादा सडक़ हादसे सामने आये। आज एक और सडक़ हादसा बागेश्वर जिले के कांडा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक कार कांडा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में दूल्हे के पिता की मौत हो गई है। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। एक गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसा आज सुबह हुआ। वही मोनिका पंत पत्नी अखिलेश पंत, निवासी गोखुरी कांडा को गंभीर घायल होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि प्रेम प्रकाश जोशी पुत्र डीएन जोशी, निवासी गोखुरी कांडाए हेमा जोशी पत्नी रमेश जोशी, निवासी बाजपुर उधम सिंह नगर और विवान पंत पुत्र अखिलेश पंत उम्र तीन माह घायल हुए है।

बागेश्वर-अचानक भरे जंगल में खाई में गिरी बरात की कार, पल भर में खुशियां बदली मातम में और छलक उठी हर आंख

दूल्हे के पिता की मौत

बताया जा रहा है कि बागेश्वर जिले से एक बरात की कार यूके 02-5754 वापस घर को जा रही थी। अचानक कलना बैंड के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दूल्हे के पिता विनोद की मौत हो गई। जैसे ही यह खबर दूल्हे के घर पता चली तो बरात का माहौल मातम में बदल गया। पूरे गांव में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि बरात शुक्रवार की रात गोखुरी गांव से बागेश्वर आई थी। आज सुबह 6 बजे विदा हुई। विदा होने के बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे कलना के पास कार खाई में जा गिरी। हादसे में दूल्हे के पिता की मौत हो गई।