बागेश्वर- यहां पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था नशे का कारोबार, फिर ऐसे हुआ भंडाफोड़

बागेश्वर में पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तीन किलो 301 ग्राम अवैध चरस के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला बागेश्वर के पर्यवेक्षण क्षेत्र का है, जहां क्षेत्र के अन्तर्गत संघन चैकिंग अभियान के दौरान पांच आरोपियों को तीन किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है, कि
 | 
बागेश्वर- यहां पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था नशे का कारोबार, फिर ऐसे हुआ भंडाफोड़

बागेश्वर में पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तीन किलो 301 ग्राम अवैध चरस के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला बागेश्वर के पर्यवेक्षण क्षेत्र का है, जहां क्षेत्र के अन्तर्गत संघन चैकिंग अभियान के दौरान पांच आरोपियों को तीन किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है, कि पर्यवेक्षण क्षेत्र में बाईपास तिराहे के पास कपकोट की ओर से आ रही सन्दिग्ध वाहन संख्या यूपी 25 बीवी 3198 रोका गया और वाहन की चैक किया गया।

तभी वाहन में करीबन तीन किलो 301 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद वाहन में सवार पांचों आरोपियों से पूछताज की गई और पांचों की तलाशी ली गई। जिसमें आरोपी बच्चू सिंह के कब्जे से 519.8 ग्राम चरस, विलियम रोड्रिकली के कब्जे से 570 ग्राम चरस, रजत गंगवार 607.3 ग्राम चरस, बली मोहम्मद 543.8 ग्राम चरस व प्रतीक अग्रवाल से 1060.6 ग्राम चरस बरामद हुई।

अनुमान के आधार पर बताया जा रहा है, कुल बरामद हुई तीन किलो 301 ग्राम अवैध चरस की कीमत लगभग 320000 है। फिलहाल पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उक्त के विरूद्ध 172/20, 173/20, 174/20, 175/20, 176/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। गिरफ्तार हुए पाचों आरोपियों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

आरोपियों का विवरण

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार हुए पांचों आरोपी उत्तरप्रदेश के अलग अलग जगंहों के रहने वाले है, जिसमे से 39 वर्षिय आरोपी बच्चू सिंह पुत्र सालीक राम उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला है, वही दूसरा आरोपी 22 वर्षिय विलियम रोड्रिकली उत्तरप्रदेश के शस्त्रीनगर का रहने वाला है। तीसरा आरोपी 23 वर्षिय रजत गंगवार पुत्र प्रताप सिंह उत्तरप्रदेश के बरेली जिले में हंसासरौरा, का रहने वाला है। चैथा आरोपी बली मोहम्मद पुत्र जुम्मी 55 वर्षिय बरेली के मोहल्ला सेकोपुर का है। वहीं पांचवा एंव अंतिम आरोपी प्रतीक अग्रवाल ऊर्म 36वर्ष पुत्र विनोद अग्रवाल बरेली के शास्त्रीनगर का निवासी है।

पुलिस टीम का विवरण

उनि.दीपक बिष्ट एसओजी बागेश्वर, उनि कृष्ण गिरी कोतवाली बागेश्वर, हेका.जीवन पन्त। कोतवाली बागेश्वर, आरक्षी बसन्त पंत एसओजी बागेश्वर,आरक्षी भुवन बोरा कोतवाली बागेश्वर, आरक्षी प्रदीप बजेली कोतवाली बागेश्वर,आरक्षी सूरज कुमार कोतवाली बागेश्वर, आरक्षी विजय पाल कोतवाली बागेश्वर, आचा. महेन्द्र सिंह जीना कोतवाली बागेश्वर, आरक्षी बसन्त पंत एसओजी बागेश्वर, आरक्षी भुवन बोरा कोतवाली बागेश्वर, आरक्षी प्रदीप बजेली कोतवाली बागेश्वर, आरक्षी विजय पाल कोतवाली बागेश्वर, आचा महेन्द्र सिंह जीना कोतवाली बागेश्वर, आरक्षी बसन्त पंत एस0ओ0जी0 बागेश्वर।