बागेश्वर-सीएम की बेटी को भाये बगेट और रिंगाल से बने क्रॉफ्ट, आप भी देखिये पहाड़ की प्रतिभाओं का हुनर

बागेश्वर-प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की बेटी कृति रावत बुधवार को बागेश्वर पहुंचीं। उन्होंने यहां कलांजय कार्यालय देखा और बगेट, रिंगाल से बने क्रॉफ्ट देखकर मुग्ध हो गईं। वह कला और शिल्प को देखकर खुश नजर आयी। कृति रावत ने कहा कि हुनर प्रत्येक युवा के भीतर है, लेकिन उसे जगाने का काम कलांजय
 | 
बागेश्वर-सीएम की बेटी को भाये बगेट और रिंगाल से बने क्रॉफ्ट, आप भी देखिये पहाड़ की प्रतिभाओं का हुनर

बागेश्वर-प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की बेटी कृति रावत बुधवार को बागेश्वर पहुंचीं। उन्होंने यहां कलांजय कार्यालय देखा और बगेट, रिंगाल से बने क्रॉफ्ट देखकर मुग्ध हो गईं। वह कला और शिल्प को देखकर खुश नजर आयी। कृति रावत ने कहा कि हुनर प्रत्येक युवा के भीतर है, लेकिन उसे जगाने का काम कलांजय ने किया है। उन्होंने बगेट व रिंगाल से बनाई गई कलाकृतियों की जमकर सराहना की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री भी कलांजय से जुड़े कलाकार प्रमोद की प्रशंसा कर चुके हैं।

बागेश्वर-सीएम की बेटी को भाये बगेट और रिंगाल से बने क्रॉफ्ट, आप भी देखिये पहाड़ की प्रतिभाओं का हुनर
इस स्थापना राइंका सलानी के शिक्षक डॉ. हरीश दफौटी ने की है। इसके माध्यम से कई युवा अपने हुनर और प्रतिभा का प्रदर्शन कर आकर्षक कलाकृतियों का निर्माण कर रहे हैं। जो उनकी आय का साधन भी बनते जा रहे हैं। कलांजय के कलाकार बगेट व रिंगाल की कलाकृतियां बनाने के साथ नव निर्मित मकानों की इन वस्तुओं से डेकोरेटिंग का काम भी करते हैं। कलांजय के प्रबंधक डॉ. दफौटी ने बताया कि पेशे से डिजायनर होने के चलते कृति को कला की बेहतर समझ है। उन्होंने युवाओं की बनी कलाकृतियों के बारे में अपनी राय दी और इसे बेहतर बनाने का सुझाव भी दिया।