बागेश्वर-बारात से लौट रहा छोलियारों का वाहन खाई में समाया, दो की मौत, छह की हालत गंभीर

बागेश्वर-पहाड़ में हादसे लगातार बढ़ रहे है। देर रात फिर एक हादसा बागेश्वर जिले में हो गया। बारात से लौट रहा वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में बारात में बुलाए गए छोलियारों की टीम थी। मृतकों में वाहन चालक
 | 
बागेश्वर-बारात से लौट रहा छोलियारों का वाहन खाई में समाया, दो की मौत, छह की हालत गंभीर

बागेश्वर-पहाड़ में हादसे लगातार बढ़ रहे है। देर रात फिर एक हादसा बागेश्वर जिले में हो गया। बारात से लौट रहा वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में बारात में बुलाए गए छोलियारों की टीम थी। मृतकों में वाहन चालक भी शामिल है। चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल बागेश्वर भेजा गया है। दो का उपचार सीएचसी कांडा में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को बंगचूडी से एक बारात सनगाढ़ गयी थी। विवाह सम्पन्न बारात वापस घर की ओर लौट रही थी। जिसमें छोलियारों से भरा वाहन यूके 02-टीए-0878 भी शामिल था। बताया जा रहा है कि छोलियारो का वाहन जेठाई गंगनाथ मन्दिर के पास पहुँचा तो अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे मेंं 17 वर्षीय गोकुल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि वाहन चालक महेश सिंह की चिकित्सालय पहुँचते ही मौत हो गयी। महेश ग्राम बंगचूडी का निवासी था। वही नवीन राम, भगवान सिंह, पंकज कुमार, भूपेश राम, मुकेश बोरा व चंचल राम घायल हो गये। मुकेश बोरा व चंचल राम का उपचार सीएचसी कांडा में चल रहा है।