Badaun: बदायूं पुलिस ने खुद बनाए फेस मास्‍क, जानिए एक फेस मास्‍क बनाने का खर्च

बदायूं पुलिस अब से खुद की बनाई हुई फेस मास्क (face mask) पहनेगी। इसके लिए पुलिस लाइन में फेस मास्क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके पहले चरण में एक हजार फेस मास्क बनाई जाएंगी। ये फेस मास्क पहले उन पुलिसकर्मियों को दी जाएंगी, जो लॉकडाउन में ड्यूटी (Duty in lockdown) कर
 | 
Badaun: बदायूं पुलिस ने खुद बनाए फेस मास्‍क, जानिए एक फेस मास्‍क बनाने का खर्च

बदायूं पुलिस अब से खुद की बनाई हुई फेस मास्‍क (face mask) पहनेगी। इसके लिए पुलिस लाइन में फेस मास्‍क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके पहले चरण में एक हजार फेस मास्‍क बनाई जाएंगी। ये फेस मास्‍क पहले उन पुलिसकर्मियों को दी जाएंगी, जो लॉकडाउन में ड्यूटी (Duty in lockdown) कर रहे हैं। इसके बाद विभिन्न थानों और प्रकोष्ठों में तैनात पुलिसकर्मियों को ये फेस मास्‍क दी जाएंगी। 
Badaun: बदायूं पुलिस ने खुद बनाए फेस मास्‍क, जानिए एक फेस मास्‍क बनाने का खर्चपुलिस लाइन (police line) में तैनात महिला सिपाही अपने स्टाफ की सुरक्षा (Staff safety) के लिए फेस मास्‍क बनाने का काम कर रही हैं। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने पुलिस लाइन जाकर उनके इस काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह फेस मास्‍क सस्ता और ज्यादा टिकाऊ (Cheaper and more durable) है। बाजार में बिकने वाली फेस मास्‍क की कीमत 50 से 60 रुपये है। वहीं यह फेस मास्‍क कम टिकाऊ होती हैं। जबकि पुलिस लाइन में बनाई जा रही फेस मास्‍क को काफी मजबूती के साथ बनाया जा रहा है ताकि यह ज्यादा समय तक टिक सके। 

मास्‍क बनाने के लिए कच्‍चा माल (Raw material) बरेली से मंगाया गया है। एक फेस मास्‍क बनाने में करीब 25 से 30 रुपये का खर्च आ रहा है। पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही नीतू, उपासना, पल्लवी, अनुपम, पूनम, रेखा, विनीता और अनीता इनको बनाने में जुटी हैं। इन्होंने अब तक करीब दो सौ फेस मास्‍क तैयार की हैं।