अयोध्या: कोरोना वैक्सीेनेशन के एक दिन बाद राम मन्दिर ड्यूटी में तैनात आठ महिला सिपाहियों की हालत बिगड़ी

न्यूज टुडे नेटवर्क। कोरोना वैक्सीन लगने के 1 दिन बाद अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में तैनात 8 महिला सिपाहियों की शनिवार को हालत बिगड़ गई। वह बेहोश हो गई ,उन्हें उल्टी और चक्कर आने की शिकायत हुई, इसके बाद सभी महिला सिपाहियों को श्री राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टर सिपाहियों
 | 
अयोध्या: कोरोना वैक्सीेनेशन के एक दिन बाद राम मन्दिर ड्यूटी में तैनात आठ महिला सिपाहियों की हालत बिगड़ी

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। कोरोना वैक्सीन लगने के 1 दिन बाद अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में तैनात 8 महिला सिपाहियों की शनिवार को हालत बिगड़ गई। वह बेहोश हो गई ,उन्हें उल्टी और चक्कर आने की शिकायत हुई, इसके बाद सभी महिला सिपाहियों को श्री राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टर सिपाहियों का उपचार कर रहे हैं। यह महिला सिपाही अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा के लिए बनाए गए महिला चेकिंग बूथ पर ड्यूटी कर रही थी।

शनिवार सुबह सभी महिला सिपाही अपने समय पर ड्यूटी पर पहुंच गई थी ,लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें बेचैनी उल्टी और चक्कर आने की शिकायत हुई। इसके कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। अचानक हुए घटनाक्रम से वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद प्लाटून कमांडर और अन्य अफसरों ने महिला सिपाहियों को अस्पताल पहुंचाया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

श्री राम अस्पताल के डॉक्टर उजैर अहमद का कहना है कि यह सभी सामान्य लक्षण है। इस तरह की समस्याएं कोरोना वैक्सीन लगने के बाद सामान्य रूप से आ सकती है। महिला सिपाहियों को बदन दर्द थकान की शिकायत के बाद यहां भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने कहा कि किसी भी तरह की वैक्‍सीन लगने के बाद इस तरह के साइड इफेक्ट सामान्य रूप से होते हैं। जांच में सभी महिला सिपाहियों का ब्लड प्रेशर सामान्य पाया गया है। इनको डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।