Ayodhya : राम जन्मभूमि के अस्थाई मंदिर में विराजमान हुए रामलला

अयोध्या। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच बुध्वार सुबह रामलला (Ramlala) अस्थाई मंदिर में विराजमान हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीरामजन्म भूमि (Shri Ram’s birthplace) में विराजमान रामलला को लेकर अस्थाई मंदिर में पहुंचे। यहां रामलला की आरती उतारी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री (Chief Minister) योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला को 11 लाख
 | 
Ayodhya : राम जन्मभूमि के अस्थाई मंदिर में विराजमान हुए रामलला

अयोध्या। वैदिक मंत्रोच्‍चारण के बीच बुध्‍वार सुबह रामलला (Ramlala) अस्‍थाई मंदिर में विराजमान हो गए हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ श्रीरामजन्‍म भूमि (Shri Ram’s birthplace) में विराजमान रामलला को लेकर अस्‍थाई मंदिर में पहुंचे। यहां रामलला की आरती उतारी गई।

Ayodhya : राम जन्मभूमि के अस्थाई मंदिर में विराजमान हुए रामललाइस दौरान मुख्यमंत्री (Chief Minister) योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला को 11 लाख रुपये का चेक सौंपा। ये धनराशि को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में जमा कराया जाएगा।

रामलला को विराजमान करने के दौरान राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, महामंत्री चम्पत राय, ट्रस्ट के सदस्यगण निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेन्द्र दास, अयोध्या राज परिवार के मुखिया विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, आरएसएस के प्रांत कार्यवाह डॉ. अनिल मिश्र, डीएम अनुज झा सहित संत व महंत मौजूद रहे।

Ayodhya : राम जन्मभूमि के अस्थाई मंदिर में विराजमान हुए रामललासोशल डिस्‍टेंसिंग का रखा गया पूरा ख्‍याल
रामलला को शिफ्ट करने के दौरान कोरोना (Corona) से सतर्कता का पूरा ख्याल रखा गया। सोशल डिस्टेंसिंग (Social distancing) का पूरा पालन किया गया। आरती व पूजन के बाद सीएम योगी गोरखपुर रवाना हो गए।