पुलवामा अटैक की दूसरी वर्षी पर सेना ने जारी किया भावुक कर देने वाला वीडियो

नई दिल्ली। 14 फरवरी के दिन 2 साल पहले 2019 में पुलवामा में भारतीय जवानों पर आतंकवादियों ने हमला किया था। इसमें कई जवान शहीद हो गए थे। इसको लेकर भारतीय सेना ने एक भावुक वीडियो जारी किया है। चिनार कॉर्प्स के टि्वटर हैंडल से जारी वीडियो पूरी घटना को बता रहा है। हमले के
 | 
पुलवामा अटैक की दूसरी वर्षी पर सेना ने जारी किया भावुक कर देने वाला वीडियो

नई दिल्‍ली। 14 फरवरी के दिन 2 साल पहले 2019 में पुलवामा में भारतीय जवानों पर आतंकवादियों ने हमला किया था। इसमें कई जवान शहीद हो गए थे। इसको लेकर भारतीय सेना ने एक भावुक वीडियो जारी किया है। चिनार कॉर्प्स के टि्वटर हैंडल से जारी वीडियो पूरी घटना को बता रहा है।

हमले के बाद भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में वीडियो में जानकारी है। वीडियो में बताया गया है कि सीआरपीएफ बटालियन की बसों को टारगेट करने वाला आत्मघाती आतंकवादी सिर्फ 20 साल का था। उसका नाम आदिल अहमद डार था। उसने अपने घर से महज 10 किलोमीटर दूर हाईवे पर ही सीआरपीएफ की बसों को विस्फोटकों से भरी कार के जरिए निशाना बनाया था।

इस घटना में 40 जवान शहीद हो गए थे। 70 जवान जख्मी हुए थे। इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया था। व्यापार बंद कर दिया था। साथ ही कूटनीतिक मोर्चे पर भी पाकिस्तान की घेराबंदी की गई थी। सेना द्वारा जारी वीडियो में दो शेर लिखे हैं जो इस प्रकार हैं

बिठाकर पास बच्चों को जो कल किस्से सुनाता था

उसे किस्सा बनाने को, क्या जायज धमाका था

पहुंचा घर जो उसके था वो ताबूत था खाली  

उठा जो उसकी चौखट सेसे बहुत भारी जनाजा था

 

बता दें कि भारत ने पुलवामा हमले के जवाब में पाकिस्तान के अंदर घुसकर बालाकोट एयर स्ट्राइक की थी। इस कार्यवाही में दर्जनों आतंकवादियों को ठिकाने लगाया गया था। साथ ही विश्व बिरादरी से पाकिस्तान को अलग करने व परोक्ष तौर पर उसे आतंकी राष्ट्र घोषित करवाने की मांग की थी। भारत का यह प्रयास काफी हद तक रंग लाया। अंतरराष्ट्रीय संस्था एफएटीएफ पाकिस्तान पर आतंकवादी फंडिंग को लेकर लगातार शिकंजा कस रहा है।