भारत में कोरोनावायरस के 10,549 नए मामले, 488 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। भारत में कोरोनावायरस के बीते 24 घंटे में 10,549 नए मामले सामने आए हैं जबकि 488 लोगों की मौत हुई है। ये जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह साझा किया।
 | 
भारत में कोरोनावायरस के 10,549 नए मामले, 488 लोगों की मौत नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। भारत में कोरोनावायरस के बीते 24 घंटे में 10,549 नए मामले सामने आए हैं जबकि 488 लोगों की मौत हुई है। ये जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह साझा किया।

बीते 24 घंटे में कोरोना से 488 लोगों की मौत हुई है, जिससे देशभर में अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,67,468 हो गई है।

कोरोना के बीते 24 घंटे में 9,868 संक्रमितों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,39,77,830 हो गई है। भारत की रिकवरी दर 98.33 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है।

कोरोनावायरस के 1,10,133 सक्रिय मामले हैं। वर्तमान में देश के कुल सक्रिय मामले पॉजिटिव मामलों का 0.32 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

साथ ही बीते 24 घंटे में, देशभर में कुल 11,81,246 कोरोना टेस्ट किए गए, जो कुल मिलाकर 63.71 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं।

इस बीच, बीते 12 दिनों से साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.89 प्रतिशत है जो 1 प्रतिशत से भी कम है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 0.89 है, पिछले 53 दिनों से भी 2 प्रतिशत से नीचे और लगातार 88 दिनों से 3 प्रतिशत से कम रही है।

तो वहीं बीते 24 घंटे में लोगों को 83,88,824 वैक्सीन खुराक देने के साथ भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज शुक्रवार सुबह तक 120.27 करोड़ तक पहुंच गया।

यह 1,24,56,121 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

--आईएएनएस

एसएस/आरजेएस

WhatsApp Group Join Now