आगरा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में खूंखार गैंगस्टर मारा गया
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/client/86272/migrated/c31eb973c6dbf4f211b9ea70ce412603.jpg)
![आगरा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में खूंखार गैंगस्टर मारा गया](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/client/86272/migrated/c31eb973c6dbf4f211b9ea70ce412603.jpg)
बदन सिंह पिछले सप्ताह आगरा के डॉक्टर उमाकांत गुप्ता के अपहरण का मुख्य आरोपी था। बाद में उत्तर प्रदेश और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने पीड़ित डॉक्टर को चंबल के बीहड़ों से बचाया।
महानिरीक्षक रेंज नवीन अरोड़ा के अनुसार, पुलिस आगरा-राजस्थान सीमा की जांच कर रही थी, तभी उन्होंने एक बाइक पर सवार दो लोगों को रोका।
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/static/themes/12/86272/3364/images/250x160-Haldwani-Portal-page-0001.jpg)
बाइक सवारों ने फायरिंग की और तेजी से भागने का प्रयास किया। उन्हें एक वन क्षेत्र के पास रोक लिया गया और पुलिस के साथ गोलीबारी में दोनों घायल हो गए।
आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जी. मुनिराज ने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/static/themes/12/86272/3364/images/IMG-20240504-WA0004.jpg)
मृतकों में एक की पहचान बदन सिंह के रूप में हुई है जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है।
राजस्थान निवासी बदन सिंह के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था।
पुलिस के मुताबिक बदन सिंह पेशे से अपराधी था और अपहरण और दूसरे जघन्य अपराध करता था।
--आईएएनएस
एमएसबी/आरजेएस