बरेली में बसपा को एक और झटका, देवेंद्र सिंह सपा में शामिल हुए, जानिए क्यों छोड़ा हाथी का साथ  

न्यूज टुडे नेटवर्क। अखिलेश यादव जल्द ही बरेली दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले ही पार्टी ने बसपा को एक और झटका दे दिया। पूर्व में फरीदपुर के पूर्व बसपा विधायक विजयपाल सिंह को सपा में ज्वाइन कराया। अब पार्टी ने पूर्व बसपा विधायक वीरेंद्र सिंह के भाई एवं बिथरी से दो बार ब्लॉक
 | 
बरेली में बसपा को एक और झटका, देवेंद्र सिंह सपा में शामिल हुए, जानिए क्यों छोड़ा हाथी का साथ  

न्यूज टुडे नेटवर्क। अखिलेश यादव जल्द ही बरेली दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले ही पार्टी ने बसपा को एक और झटका दे दिया। पूर्व में फरीदपुर के पूर्व बसपा विधायक विजयपाल सिंह को सपा में ज्वाइन कराया। अब पार्टी ने पूर्व बसपा विधायक वीरेंद्र सिंह के भाई एवं बिथरी से दो बार ब्लॉक प्रमुख रहे देवेंद्र सिंह को पार्टी की सदस्यता लखनऊ में दिला दी। देवेंद्र सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के मुद्दे पर बसपा हाईकमान मौन है। इस कारण वह आहत थे। सपा की नीतियां किसान व मजदूर के हित में हैं।

बिथरी से दो बार बसपा से ब्लॉक प्रमुख रहे देवेंद्र सिंह बिथरी इलाके पर मजबूत पकड़ रखने वाले कद्दावर राजनैतिक घराने से हैं। उनके बड़े भाई वीरेंद्र सिंह 2007 एवं 2012 चुनाव में बसपा के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे। इससे पहले वीरेंद्र सिंह 1996 के बाद बरेली के ब्लाक प्रमुख रहे। परिवार की बहू नीरू पटेल बरेली की जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। खुद देवेंद्र सिंह बिथरी ब्लॉक की पंचायती राजनीति में लंबे समय तक राजनीतिक वजूद दिखाते रहे हैं।

स्वास्थ्य कारणों से पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह अब राजनीति में सक्रिय नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि उनके छोटे भाई देवेंद्र सिंह राजनीतिक कदम आगे बढ़ा रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने सपा प्रदेश कार्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनको पार्टी की जॉइनिंग कराई।

सपा में शामिल होने के बाद देवेंद्र सिंह ने बताया कि समाजवादी पार्टी जहां हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी है। वहीं बसपा इस मामले में मौन लेकर एक तरह से भाजपा सरकार की मदद कर रही है। मैं खुद किसान के बेटा हूँ। बसपा की नीतियों से आहत होकर समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। विधानसभा टिकट की दावेदारी के सवाल पर देवेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी जैसा कहेगी वैसा करेंगे।