भारत जोड़ो यात्रा के दौरान खेत में गिरा पैरामोटर
खरगोन, 25 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व राष्टीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में आज तीसरा दिन है। राहुल गांधी की यात्रा आज खरगोन जिले के खेरदा गांव से शुरू हुई। इस दौरान खेत में एक पैरामोटर गिरने से कुछ अफरा-तफरी जैसी स्थिति जरूर बनी, मगर यात्रा अपनी गति से जारी है।
Nov 25, 2022, 09:26 IST
राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी व अन्य कांग्रेस नेताओं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ, प्रदेश प्रभारी जे पी अग्रवाल व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित अन्य नेताओं के साथ राज्य में तीसरे दिन की यात्रा की खेरदा से शुरुआत की।
इस यात्रा के समर्थन में दो पैरामोटर उड़ना था, जिनमें से एक यात्रा के ऊपर से निकल गया तो दूसरा एक खेत में जाकर गिर गया। इससे कुछ हलचल हुई। खरगोन पुलिस ने पैरामोटर की उड़ान पर रेाक लगा दी है। बताया गया है कि इसके लिए पुलिस से अनुमति नहीं ली गई थी।
--आईएएनएस
एसएनपी/सीबीटी