रामचरितमानस विवाद: अखिलेश स्‍वामी प्रसाद के खिलाफ फूटा हिन्‍दू संगठनों का गुस्‍सा, प्रदर्शन नारेबाजी

 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के विरोध में आज सोमवार को राजधानी लखनऊ में भारतीय हिंदू महासभा ने परिवर्तन चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ रासुका लगाने की मांग की। साथ ही समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

बता दें कि रविवार को यूपी की राजधानी लखनऊ के वृन्दावन योजना में कुछ लोगों ने रामचरित मानस की प्रतियां जला दी थी। इस मामले में  पीजीआई थाने की पुलिस ने स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।