बरेली में मुफ्ती और हाफिज पर लॉ छात्रा से रेप का आरोप, पुलिस से की गुहार
न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के बरेली में मुफ्ती और उसके साथी हाफिज पर लॉ स्टूडेंट से रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा है। दोनों आरोपी रामपुर के रहने वाले बताए गए हैं, जिनसे छात्रा की एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। आरोप है कि छात्रा को नशीली दवा खिलाकर उससे दरिंदगी की गई और अपराध छिपाने को फर्जी निकाहनामा बनाकर उसे धमाकाया गया रहे। छात्रा ने पुलिस अफसरों को आपबीती सुनाकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित छात्रा बरेली के थाना बिथरी इलाके में रहकर लॉ की पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने पुलिस अफसरों से मिलकर बताया कि पीलीभीत में एक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात रामपुर निवासी मुफ्ती और उसके साथी हाफिज से हुई थी। मुफ्ती और हाफिज ने छात्रा व उसकी मां से मेलजोल बढ़ाया और उसको पढ़ाई में मदद का भरोसा दिया। आरोप है कि बहाने से मुफ्ती और हाफिज उसको कार में बिठाकर अपने साथ ले गए और नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर मु्फ्ती ने फर्जी निकाहनामा बनाकर छात्रा को धमकाकर उस पर दस्तखत करा लिए। छात्रा की मां ने कार्रवाई की बात कही तो मां-बेटी को हत्या की धमकी देकर डरा दिया गया। कार्रवाई करने पर उन्हें हत्या की धमकी दी गई। पीड़ित छात्रा ने मुफ्ती और हाफिज कामिल के खिलाफ पुलिस अफसरों से कार्रवाई की मांग की है।