बरेली: शराब के शौकीनों की खबर, जानिए, तीन दिन क्यों नहीं मिलेगी शराब
May 5, 2023, 13:34 IST
न्यूज टुडे नेटवर्क। नगर निकाय चुनाव के चलते बरेली में तीन दिनों तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। बरेली में 11 मई को मतदान होना है, ऐसे में 9 मई से शराब की दुकानें बंद हो जाएंगी। दुकानें 11 मई के बाद खुलेंगी। जिला मजिस्ट्रेट ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। बंदी के दौरान चोरी छिपे शराब बेचने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
धारा 144 है लागू
निकाय चुनाव, बुद्ध पूर्णिमा, कर्मचारी चयन आयोग, लोक सेवा आयोग, संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है। पुलिस विभाग को अराजक तत्वों की निगरानी करने और उनपर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाने का आदेश दिया है।