बरेली इन्वेस्टर समिटः फ्रेंडली क्रिकेट में प्रशासन ने मैच जीता, उद्यमियों ने जीते दिल

 

न्यूज टुडे नेटवर्क/ इन्वेस्टर समिट को लेकर बरेली में उत्साह के जबरदस्त रंग नजर आ रहे हैं। निवेश का माहौल बनाने को सेंट्रल यूपी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री वैलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को प्रशसन के साथ मैत्रीपूर्ण मैच खेला, 20 ओवर के मैच में प्रशासन की टीम ने 26 रन से जीत दर्ज की।

प्रशासन की ओर से बीडीए बीसी जोगिन्द्र सिंह ने आतिशी पारी खेलते हुए 52 रन बनाए, सीडीओ जगप्रवेश ने भी बल्ला संभाला तो वह भी चौकों की बरसात करते दिखाई दिए। प्रशासन ने 8 विकेट के नुकसान पर बनाए 159 रन का लक्ष्य खड़ा किया। इसके जवाब में निधार्रित ओवरों में चैंबर ऑफ कॉमर्स की टीम 9 विकेट पर 133 रन ही बना सकी। चैम्बर की पारी की प्रियांक खण्डेलवाल ने 32 रन और आदित्य मूर्ति दिया 14 रन का योगदान। मैच में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार बीडीए बीसी जोगिंदर सिंह को और ऑल राउंडर का खिताब सीडीओ जग प्रवेश को प्रदान किया। बैस्ट बॉलर बेस्ट बॉलर चैम्बर के आदित्य मूर्ति रहे। मैच के बाद डीएम शिवाकांत द्विवेदी और चैम्बर ऑफ कॉमर्स बरेली के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल व सचिव अल्पित अग्रवाल ने कहा कि बरेली में निवेश को लेकर उद्यमियों में भारी उत्साह दिख रहा है। बरेली में लक्ष्य से अधिक निवेश होने जा रहा है। डोरीलाल अग्रवाल स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित मैच में आईआईए के नेशनल वाइस प्रेसीडेंट सुरेश सुंदरानी, तनुज भसीन, अर्पित अग्रवाल, संभव शील, किशोर कटरू, पीयूष अग्रवाल, डॉ. महेंद्र सिंह बासु, एस. के. सिंह, अजय शुक्ला, मनोहर लाल धीरवानी, मयूर धीरवानी, आशु अग्रवाल, नीरज खुराना, सीए नीतीश टण्डन, डॉ. मनीष शर्मा, सीए मोहित टण्डन, आलोक गुप्ता, राहुल अग्रवाल, सी ए राजन विद्यार्थी, सी ए रविंद्र अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, अमित अग्रवाल,डॉ. विमल भारद्वाज, राजेश अग्रवाल, पुनीत सक्सेना ने पूरे उत्साह से लिया भाग। मैच के दौरान प्रशासन, पुलिस और बीडीए अफसरों के साथ प्रमुख उद्यमियों ने 24 जनवरी को कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी की मौजूदगी में होने वाले बरेली समिट को सफल बनाने के लिए किया लंबा विचार मंथन।