‘’पाल कॉलेज में विश्व फार्मेसी दिवस: स्वास्थ्य और समाज के प्रति जागरूकता’’

 

हल्द्वानी - ( जिया सती ) 25 सितम्बर 2025 को [Pal College of Pharmaceutical Sciences] में विश्व फार्मेसी दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस वर्ष का विषय “Think Health, Think Pharmacist” रहा। इस विशेष अवसर पर कॉलेज के सभी अध्यापकगण, छात्र-छात्राएँ और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष श्री अशोक पाल जी मौजूद थे। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में कायाक आयुर्वेद कॉलेज एवं हॉस्पिटल के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार कुलश्रेष्ठ भी शामिल हुए। दोनों ही अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को फार्मेसी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट समाज की स्वास्थ्य व्यवस्था में एक मजबूत कड़ी की भूमिका निभाते हैं।

अपने संबोधन में श्री अशोक पाल जी ने भी विद्यार्थियों को फार्मेसी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यक्रम के विषय “Think Health, Think Pharmacist” पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने करियर में स्वास्थ्य सेवा से जुड़कर समाज की सेवा करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कई सांस्कृतिक एवं शैक्षिक प्रस्तुतियाँ दीं। इनमें फार्मेसी से जुड़े भाषण, पोस्टर प्रतियोगिता और जागरूकता गतिविधियाँ शामिल थीं। इसके अतिरिक्त छात्रों ने “नशा मुक्ति” विषय पर नाटक प्रस्तुत किया, जिसके माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि नशा स्वास्थ्य और जीवन दोनों के लिए हानिकारक है।

अंत में सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।