हल्द्वानी - देवर को बचाने पहुंची महिला को आरोपी युवकों ने पीटा, कपड़े भी फाड़े, तीन गिरफ्तार

 
हल्द्वानी - देवर को बचाने पहुंची महिला को आरोपी युवकों ने पीटा, कपड़े भी फाड़े, तीन गिरफ्तार

हल्द्वानी - देवर को बचाने पहुंची महिला को युवकों ने बुरी तरह पीटा। आरोप है कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इस घटना से सांप्रदायिक माहौल बिगड़ते बचा। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस को दी तहरीर में जवाहर नगर क्षेत्र निवासी महिला ने कहा कि सोमवार को उसका देवर टैंपो ले जा रहा था। तभी टक्कर लगने से जुनैद की मोटर साइकिल गिर गई। इससे नाराज जुनैद ने अपने साथी नबी अहमद, मो. जावेद, फिरासत अली, मो. आफताब और फाजिल के साथ देवर की पिटाई कर दी। वह बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी पीटा।

 

आरोप है कि युवकों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और छेड़छाड़ करने लगे।  पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जवाहर नगर निवासी जावेद, फौजिल उर्फ फाजिल, जुनैद को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई निधि शर्मा को दी गई।