Virat Anushka in Uttarakhand - छह दिन प्रवास के बाद वापस लौटे विराट-अनुष्का, तरोताजा आए नजर 
 

 

Virat Anushka in Rishikesh - उत्तराखंड में अपने छह दिन के प्रवास के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बुधवार की दोपहर स्वामी दयानंद आश्रम से विदा हुए। यहां से वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और लौट गए। बुधवार की दोपहर विराट और अनुष्का ने आश्रम परिवार से विदा ली। इस दौरान यह दोनों पूरी तरह से तरोताजा नजर आए उनके चेहरे से संतुष्टि और ताजगी स्पष्ट झलक रही थी। दयानंद आश्रम के अध्यक्ष साक्षातकृता नंद महाराज, प्रबंधक गुणानंद रयाल आदि ने उन्हें यहां से विदा किया। वहीं उनके देहरादून पहुंचने की सूचना है। बता दें कि देहरादून में अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा का नलिहाल है। इसलिए यह संभावना जताई जा रही है कि विराट और अनुष्‍का बेटी के साथ देहरादून आ सकते हैं।

 


विराट और अनुष्का बेटी वामिका के साथ 26 जनवरी को उत्तराखंड पहुंचे थे। उन्होंने चार दिन सहेजा योगा रिट्रीट सेंटर में बिताए। सोमवार शाम विराट और अनुष्का मुनिकीरेती स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती आश्रम पहुंचे थे। यहां उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती की समाधि पर पूजा-अर्चना की। आश्रम के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी आध्यात्मिक गुरु रहे हैं।

विराट और अनुष्का का इस आश्रम से कोई सीधा नाता नहीं है। वह ऋषिकेश व आसपास क्षेत्र में आश्रम प्रवास के लिए आना चाह रहे थे। विराट को उनके मित्र अभिनेता रजनीकांत ने श्री दयानंद आश्रम जाने की सलाह दी। रजनीकांत के भी स्वामी दयानंद सरस्वती गुरु रहे हैं। रजनीकांत अक्सर यहां आते रहे हैं।