Uttrakhand News- कांग्रेस कमेटी ने की जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट
 

 
congress

Uttrakhand congress- काग्रेस के राष्ट्र महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा  उत्तराखंड कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी हो गई है। जहा  जसविंदर सिंह गोगी को देहरादून महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है वहीं, पछवा दून की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल और परवा दून के जिला अध्यक्ष मोहित शर्मा उनियाल बने हैं।

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष पद के लिए गोविंद बिष्ट के नाम की घोषणा की है।  महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर गोविंद बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पूरी प्रदेश कमेटी का आभार व्यक्त किया है। गोविंद बिष्ट ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है उस पर पूरी निष्ठा से काम करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।