Uttarakhand Sarkari Jobs - UKSSSC ने अधीनस्थ न्यायालयों में कनिष्ठ सहायक के 398 पदों पर निकाली भर्ती, इस दिन से करें आवेदन
Uttarakhand Sarkari Jobs - उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य की अधीनस्थ न्यायालयों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आयोग द्वारा कुल 398 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2026 से शुरू होगी। जारी विज्ञापन के अनुसार कनिष्ठ सहायक और आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक के पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें कनिष्ठ सहायक (सिविल न्यायालय) के 230 पद, कनिष्ठ सहायक (कुटुंब न्यायालय) के 29 पद, आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक (सिविल न्यायालय) के 128 पद तथा कुटुंब न्यायालय में 11 पद शामिल हैं।
आयोग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन पत्र में 8 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक संशोधन भी कर सकेंगे। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 23 अगस्त 2026 रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने आवेदन के दौरान फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य बताया है।
आयोग ने अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने और भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन का अध्ययन करने की अपील की है।