उत्तराखंड - हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र, चार दिन चलने वाला विधानसभा सत्र दो दिन बाद ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

 

देहरादून - उत्तराखंड विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र हंगामे और विपक्ष के विरोध के बीच आखिरकार अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। कानून-व्यवस्था, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष लगातार चर्चा की मांग करता रहा। इसी कारण सत्र के दौरान कई बार सदन की कार्यवाही बाधित हुई।

विधानसभा अध्यक्ष ने समापन की घोषणा करते हुए बताया कि सत्र की निर्धारित अवधि समाप्त हो चुकी है और इसे अब अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा रहा है। विपक्ष द्वारा नैनीताल DM और SSP की बर्खास्त की मांग और नियम 310 के तहत लगातार चर्चा करवाने की मांग करते हुए हंगामा