उत्तराखंड - बिगड़ी कानून व्यवस्था से सीएम धामी खफा, इन जिलों के नाप दिए पुलिस कप्तान, देखिये लिस्ट
देहरादून, 13 फरवरी 2026 — उत्तराखंड शासन ने गुरुवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए। यह आदेश गृह अनुभाग-01 की ओर से जारी किया गया है। सबसे प्रमुख बदलाव में अजय सिंह को देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) पद से हटाकर एसटीएफ (STF) भेजा गया है। उनकी जगह प्रमेंद्र डोभाल को देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं,नवनीत सिंह भुल्लर को हरिद्वार का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। अजय गणपति को उधम सिंह नगर का एसएसपी बनाया गया है। इसके अलावा मणिकांत मिश्रा को अभिसूचना (इंटेलिजेंस) विभाग में तैनाती दी गई है।
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से यह तबादले किए गए हैं।