उत्तराखंड - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में किया सीएसडी कैंटीन का उद्घाटन, खुद भी की खरीदारी 

 

खटीमा - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में सीएसडी कैंटीन का उद्घाटन किया। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। बुलडोजर से सीएम धामी पर फूल बरसाए गए। सीएम धामी सैनिक सम्मान समारोह में पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी के पिताजी सूबेदार स्व. शेर सिंह धामी जी की 6वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।