उत्तराखंड - सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट किया जारी, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड/ नई दिल्ली - उत्तराखंड सहित देश भर में Central Board of Secondary Education (CBSE) ने आज कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं। छात्र https://cbse.gov.in, https://results.cbse.nic.inऔर DigiLocker जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें CBSE 10वीं की मार्कशीट -
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
“CBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID और जन्मतिथि दर्ज करें।
सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
मोबाइल पर भी देखें रिजल्ट
छात्र DigiLocker और UMANG App के जरिए भी आसानी से अपनी डिजिटल मार्कशीट एक्सेस कर सकते हैं।
मार्कशीट में क्या-क्या होगा?
CBSE की डिजिटल मार्कशीट में निम्नलिखित जानकारी शामिल रहेगी:
छात्र का नाम और रोल नंबर
जन्मतिथि और फोटो
स्कूल का नाम
माता-पिता का नाम
विषयवार अंक और कुल अंक
ग्रेड और पास/फेल स्टेटस
रिजल्ट के बाद क्या करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को जल्दबाजी में अगली कक्षा (11वीं) के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। स्कूलों द्वारा आधिकारिक प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार करें और अपने विकल्प सोच-समझकर चुनें। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मार्कशीट में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत अपने स्कूल या CBSE से संपर्क करें।